नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए विवाद में हिंदू युवक तरुण की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही इलाके का सांप्रदायिक माहौल ठीक नहीं चल रहा है। वहीं अब ईद का त्योहार करीब आने पर कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को खून की होली खेलने की धमकी दी है। जिसके बाद उत्तम नगर में रहने वाले मुस्लिम परिवारों में खौफ का माहौल है और वो अपने घर छोड़-छोड़कर भाग रहे हैं। उधर अब इस मामले में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमिन) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो गई है। इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाते हुए उन्होंने 'ईद पर खून की होली' की धमकी देने वालों को आड़े हाथ लिया है और पुलिस पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने का आरोप लगाया। इस 'खून की होली' वाली धमकी के मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेट...