दिल्ली पुलिस की कासगंज में दबिश, आरोपी के घर से मृतक का मोबाइल बरामद
आगरा, सितम्बर 8 -- दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस टीम ने मंगलवार को कासगंज में दबिश दी। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अशोक नगर स्थित आरोपी के मकान पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के घर से मृतक से संबंधित मोबाइल फोन बरामद किया गया। कासगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि, दिल्ली पुलिस से निरीक्षक रमेशचंद्र के नेतृत्व में टीम कासगंज पहुंची थी। टीम में एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र शामिल रहे। टीम अपने साथ मुकदमे में वांछित आरोपी भूपेंद्रपाल उर्फ नन्ने पुत्र करन सिंह निवासी गली नंबर पांच, रेलवे फाटक के निकट, अशोक नगर, थाना व जिला कासगंज को लेकर पहुंची थी।दिल्ली के द्वारका साउथ थाने में आरोपी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.