रुद्रपुर, जुलाई 25 -- रुद्रपुर। दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए छात्र मार्च पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक से बाटा चौक होते हुए गल्ला मंडी तक मार्च निकालकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लोगों से हस्ताक्षर भी कराए गए। यह भी पढ़ें- सरकार की 'बुद्धि-शुद्धि' के लिए कांग्रेसियों ने पढ़ी हनुमान चालीसा प्रदर्शन का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपर...