छपरा, जुलाई 20 -- फोटो 3 सोमवार को सोनम वांगचुक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा के समर्थन में प्रतिवाद मार्च निकालते आइसा के जिला इकाई के कार्यकर्ता छपरा, एक संवाददाता। आइसा के जिला इकाई ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के अधिकारों को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे प्रदर्शनकारियों व आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार और पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को शहर में प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध जताया।मार्च नगर पालिका चौक से शुरू होकर थाना चौक तक पहुंचा जहां पुलिस कार्रवाई के विरोध में सभा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- संसद मार्च कर रहे युवाओं के समर्थन में एआईएसएफ व वामपंथी संगठनों ने किया प्रदर्शन आइसा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे...