नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से आईएसआईएस संदिग्ध को पकड़ा है। संदिग्ध की पहचान रिजवान अली के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि यह सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस के आंकाओं के संपर्क में आया था और चैट प्लेटफॉर्म से बाते करता था। स्पेशल सेल इसे दिल्ली लेकर आ रही है। पुलिस का कहना है कि इसके जरिये आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश के अपराध निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर देश में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। यह गिरोह महत्वपूर्ण संस्थानों, वाहनों और रेलवे सिग्नल बॉक्स को निशाना बनाकर आगजनी की घटनाएं अंजाम दे रहा था। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सा...