नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले इस गिरोह के पांच गुर्गों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी दुबई में बैठे मास्टरमाइंड को 'म्यूल बैंक खाते' मुहैया कराते थे। गिरोह द्वारा दिल्ली निवासी एक युवक से 12 लाख रुपये की गई थी। इसी की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ है। डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए 35 बैंक खातों की विस्तृत जानकारी लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज 18 अन्य शिकायतों से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। पुलिस अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.