दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, बच्ची की रेप के बाद हत्या के आरोपी का एनकाउंटर
राजन शर्मा, जून 23 -- दिल्ली के महरौली इलाके में परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही 11 साल की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस आरोपी को वहां ले गई थी जहां से उसने बच्ची का अपहरण किया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने लगा। आरोपी ने पुलिस पर एक राउंड फायरिंग की। इसके बाद SHO महरौली रितेश शर्मा की टीम ने बचाव में दो राउंड फायरिंग की।हालत नाजुक बताया जाता है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई। आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसको मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, महरौली के सीडीआर चौक के पास से बच्ची का अपहरण करने के बाद कैब चालक ने गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.