नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- दिल्ली पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बार फिर बहादुरी दिखाई है। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 'गला घोटूं गैंग' के एक सक्रिय सदस्य हिमांशु को शनिवार रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदरपुर फ्लाइओवर के पास पुलिस और गैंगस्टर हिमांशु के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान हिमांशु के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। घायल हिमांशु को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हिमांशु पुल प्रहलादपुर इलाके में हाल ही में हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात में वांछित था। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का गला घोंटकर लूटपाट की थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें अपराधी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का गला घोंटते हुए और फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.