दिल्ली पुलिस का एकौना में छापा, साइबर अपराध में एक को उठाया
देवरिया, मई 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने एकौना थाना क्षेत्र के नरायनपुर औराई गांव में गुरुवार की रात छापेमारी की। साइबर अपराध में शामिल एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 आईफोन, एक लैपटाप, 11 एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए। रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस शुक्रवार को उसे दिल्ली के लिए रवाना हो गई। पुलिस का दावा है कि साइबर अपराध में शामिल युवक गांव से ही अपना रैकेट संचालित कर रहा था। शाम को दिल्ली पुलिस की टीम एकौना थाने पर पहुंची और फिर एकौना पुलिस के सहयोग से नरायनपुर औराई गांव पहुंची। इसके बाद सर्विलांस के सहारे लोकेशन मिलने पर गांव के पश्चिम स्थित काली मंदिर पर पहुंच गई। वहां चार युवक बैठे थे। पुलिस टीम ने चारों युवकों को उठा लिया और थाने लेकर चली गई। पुलिस टीम ने पूछताछ की। जिसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.