नईदिल्ली, मार्च 19 -- दिल्ली के पालम के साध नगर में हुए हादसे ने आसपास के लोगों को भी भयभीत कर दिया। सुबह आग लगने की जानकारी मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। लोगों ने आग में फंसे कश्यप परिवार को बचाने का भी किया जो ऊपर से मदद की गुहार लगा रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन करने के साथ बगल के मकान से ऊपर चढ़कर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश भी की गई। लेकिन, पूरी इमारत में इतना धुआं भर गया था कि लोगों को इसमें सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवार के एक मित्र और मौके पर पहुंचे दीपक कुमार ने बताया कि अंदर का माहौल एकदम तंदूर जैसा दहकता हुआ लग रहा था। दीपक वासन साध नगर मार्केट के पास वाली गली में ही रहते हैं। कुछ वर्षों पहले वह राजेन्द्र कश्यप के साथ काम भी करते थे, लेकिन अब अपना कारोबार है। वह दो गली पीछे ही रहते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.