नई दिल्ली, मार्च 18 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत में आग लगने से अब तक 9 लोगों की मौत होने की खबर है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। आग बुझाने में दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर दुख जताया है। सीएम गुप्ता ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि आवासीय इमारत में लगी इस दुर्भाग्यपूर्ण आग की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, दिल्ली फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पालम इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसमें एक ही परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है। आग की लपटो...