नई दिल्ली, मई 29 -- झुंझुनूं के होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के सुसाइड मामले ने अब नया राजनीतिक और प्रशासनिक मोड़ ले लिया है। नीट परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव और विवादों के बीच आत्महत्या करने वाले प्रदीप के पीड़ित परिवार ने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में राहुल गांधी ने परिवार को सांत्वना दी और न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। लेकिन इस मुलाकात की एक तस्वीर सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम पर नई बहस छिड़ गई है। दरअसल, पीड़ित परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे लोगों में सीकर का एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल था, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक हलचल तेज हो गई है। यह हिस्ट्रीशीटर कोई और नहीं बल्कि सीकर निवासी राजेश जोया बताया जा रहा है।चर्चा में आय...