दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, बोले- मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- Abhijeet Dipke Detained: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन करने के इरादे से मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान दीपके को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं। कर लो अरेस्ट।' अभिजीत दीपके ने विमान के अंदर से ही एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, 'दिल्ली पुलिस हमारे साथ एक अपराधी की तरह वर्ताव कर रही है। आ जाओ, कर लो अरेस्ट। यह अराजकता है। ऐसा तो इंदिरा गांधी के समय में भी नहीं हुआ। मैं डरने वाला नहीं हूं।'' दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों नेताओं को विमान से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.