दिल्ली पर बाढ़ वाला खतरा? फिर रौद्र रूप ले रही यमुना; अफसर अलर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बाद युमना और हिंडन नदी का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना के मॉनिटरिंग पॉइंट पर शनिवार रात 8 बजे जलस्तर 204.06 मीटर तक पहुंच गया, जो चेतावनी के निशान 204.50 मीटर से सिर्फ 44 सेमी नीचे था। वहीं, हिंडन नदी का जलस्तर नोएडा बेस स्टेशन पर रात 8 बजे चेतावनी के स्तर 195.76 मीटर को पार कर गया। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों दोनों नदियों का जल स्तर पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहा है। अगर ऊपरी इलाकों में बारिश जारी रहती है तो ये जलस्तर और बढ़ सकता है। हालांकि, अनुमान बताते हैं कि अगले सात दिनों में यमुअना के बाढ़ के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है और इसके 204.5 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। उधर अधिकारियों ने फिर साफ किया है कि फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.