नई दिल्ली, जुलाई 19 -- दिल्लीवालों के लिए अब मौसम की अच्छी खबर आने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की से लेकर मध्यम बारिश के चलते दिल्ली के लोगों को सोमवार से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। इस बीच, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किए गए। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को उमस से परेशानी झेलनी पड़ी। दिन चढ़ने के साथ ही बादल छट गए और तीखी धूप निकल आई। अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले से तुलना की जाए तो दिल्ली के ज्यादातर मौसम केंद्रों में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। यह भी पढ़ें- यूपी में 50...