बिजनौर, जनवरी 24 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिजनौर में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष पुष्प समर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अभिभावकों का तिलक लगाकर शिक्षकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय में लगाई गई कला प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। सभी ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने कला कौशल को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग, लिप्पन कला, मूर्तिकला, हैंगिंग, बुद्ध पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग, आधुनिक कला, कार्डबोर्ड वर्क, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, टायर पेंटिंग आदि कला रूपों में अपने विचार व्यक्त किए। छात्रों ने अपनी नवीन अर्जित कौशलों को भी प्रदर्शित किया, जो दर्शको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.