विशेष संवाददाता, सितम्बर 15 -- दिल्ली-वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) कॉरिडोर को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने 865 किमी लंबे इस कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) रेल मंत्रालय को सौंप दी है। अब परियोजना को गति देने के लिए शीर्ष अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। भारतीय रेलवे के पात्र वरिष्ठ अधिकारियों से आवेदन मांगे गए हैं। अधिकारियों की नियुक्ति 30 दिन में की जाएगी। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि एनएचएसआरसीएल ने वरिष्ठ टेक्नोक्रट्स की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सात सितंबर 2026 को दो अधिसूचनाएं जारी की गईं। इनके तहत प्रतिनियुक्ति पर तीन ओएसडी और तीन एजीएम स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति होगी। ...