पटना, दिसम्बर 17 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के बीच चलने वाली सुपरफास्ट संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल कोच बढ़ाने की मांग उठी है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ने यह मुद्दा उठाया। बिहार से भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने दिल्ली-पटना की लाइफलाइन मानी जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में अनारक्षित डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग बुधवार को सदन में की। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली से पटना के बीच चलने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394/12393) में बेहद भीड़ होती है। इस वजह से आम यात्रियों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन बिहार के लाखों छात्रों, श्रमिकों, नौकरी-पेशा लोगों को नागरिकों, आम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.