रुद्रपुर, जनवरी 30 -- पंतनगर। कम दृश्यता के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली पंतनगर की दूसरी निर्धारित फ्लाइट रद कर दी गई। शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली पंतनगर की दूसरी निर्धारित फ्लाइट 6ई-7156 को कम दृश्यता के चलते रद कर दिया गया। जिसे शाम 4:15 बजे पंतनगर पहुंचना था। फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूर्ण किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.