रामपुर, जुलाई 22 -- भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पुरी को समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित किसान घाट पर आयोजित होने वाली पंचायत में शामिल होने के लिए जाते समय भोट थाना पुलिस ने हाईवे पर रोक लिया। बाद में मौके पर पहुंची खजुरिया थाना पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब दस बजे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर भोट थाना क्षेत्र में हाईवे पर उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली कूच के आह्वान पर भूनी टोल प्लाजा पर पुलिस रही सतर्क कुछ देर बाद खजुरिया थाना पुलिस भी उनका पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद पुल...