पीटीआई, जून 20 -- दक्षिण दिल्ली के पॉश माउंट कैलाश इलाके में गुरुवार को 45 वर्षीय महिला की डॉक्टर ने हत्या कर दी थी। आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर को लेकर जो जानकारियां सामने आ रही हैं वे काफी चौंकाने वाली हैं। महिला डॉक्टर के यहां बतौर मेड काम करती थी। आरोपी ने महिला को पहले बैट से लहुलुहान किया और फिर गुप्ती से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जब महिला खून से लथपथ पड़ी थी तो आरोपी सीढ़ियों से नीचे उतकर खून से सने कपड़ों में ही अपने घर के ड्राइंग रूम में बैठ गया। इस दौरान जब पड़ोसी आए तो डॉक्टर ने उनसे पुलिस को बुलाने के लिए कहा क्योंकि वह सरेंडर करना चाहता था। यह भी पढ़ें- दिल्ली के पॉश इलाके में बैट और चाकू से वार कर महिला की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तारमानसिक बीमारियों स...