दिल्ली-नोएडा में फ्लैट, पटना में जमीनें; EOU रेड में करोड़ों का मालिक निकला इंजीनियर पवन कुमार
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 24 -- बिहार में भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ जारी कार्रवाई में एक और इंजीनियर का नाम जुड़ गया है। भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के ठिकानों पर बुधवार को हुई आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापेमारी में करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। उन्होंने अपने सेवा काल में दिल्ली-एनसीआर से लेकर पटना के महंगे इलाकों में 13 अचल संपत्तियां खरीदीं। इनमें पटना के श्रीकृष्णापुरी और आशियाना नगर में फ्लैट एवं मकान से लेकर दिल्ली, नोएडा में फ्लैट, भूखंड शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार पर दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को पटना, भागलपुर एवं दिल्ली-एनसीआर स्थित उनके 6 ठिकानों पर हुई ईओयू की छापेमारी के बाद यह खुलासा हुआ है। ईओयू को इंजीनियर के ठिकानों से करीब 5.15 लाख रुपये नकद, 39 लाख रुपये के आभूषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.