गाजियाबाद, मार्च 30 -- दिल्ली और नोएडा से सटे गाजियाबाद के क्षेत्रों में जीडीए की संपत्ति खरीदने का सोमवार को मौका है। हिंदी भवन में इंदिरापुरम, कौशांबी, कोयल एंक्लेव, वैशाली समेत अन्य योजनाओं के 80 से अधिक प्लॉटों की बोली लगेगी। गाजियाबाद में आवासीय और व्यावसायिक भूखंड खरीदना हर कोई चाहता है। यह भूखंड दिल्ली व नोएडा से सटे क्षेत्र में हो तो इनकी मांग बढ़ जाती है। ऐसे में इस बार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा सोमवार को होने वाली नीलामी में इसी क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। जीडीए अधिकारी ने बताया कि इस बार कोयल एंक्लेव योजना में पांच ग्रुप हाउसिंग भूखंड, दो प्राइमरी स्कूल भूखंड, एक हायर सेकेंडरी स्कूल भूखंड, और एक हेल्थ सेंटर भूखंड को बेचने के लिए शामिल किया गया है। इसके अलावा कौशांबी योजना में प्राइमरी स्कूल का भूखंड बेचा जाएगा। ...