दिल्ली नर्सरी दाखिले में 50 से 70 अंक घर स्कूल के बीच की दूरी के, पास वालों को फायदा
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के दाखिले में आसपास रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। स्कूलों ने नेबरहुड मानदंड के तहत 50 से 70 अंक तक निर्धारित किए हैं। इसके अलावा सिबलिंग, एल्युमिनी और एकल कन्या के लिए भी अंक तय किए गए हैं। राजधानी के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दाखिले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार से स्कूलों ने दाखिला मानदंड जारी करने शुरू कर दिए। हालांकि स्कूलों का कहना है कि सोमवार शाम तक शिक्षा निदेशालय का मानदंड मॉड्यूल नहीं खुला था। इस वजह से वे निर्धारित अंक अपलोड नहीं कर सके। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 100 अंकों के फॉर्मूले में नेबरहुड, सिबलिंग और एल्युमिनी (वार्ड) को शामिल किया है। स्कूल से घर की दूरी के आधार पर 50 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.