नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- delhi nursery admission 2026: दिल्ली में नर्सरी दाखिले को लेकर हर साल जो बेचैनी और उम्मीदों का माहौल रहता है, वह इस बार भी देखने को मिला। हजारों माता-पिता की नजरें उस एक ड्रॉ पर टिकी थीं जो उनके बच्चे का भविष्य तय कर सकता था। सोमवार को जब कंप्यूटर से ड्रॉ निकला, तो किसी के चेहरे पर खुशी आई तो किसी की उम्मीदें अगली सूची पर टिक गईं।कितने आए थे आवेदन राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित वर्ग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की श्रेणी के अंतर्गत नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए सोमवार को पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला गया। शिक्षा विभाग को इस वर्ष कुल 1,39,524 आवेदन प्राप्त हुए। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदनों की संख्या 1,38,536...