नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी में खानपान के प्रतिष्ठान और दुकानों के व्यंजनों की जांच होगी। दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने सभी 12 जोन के उप स्वास्थ्य अधिकारियों को खाने-पीने की वस्तुओं में कमी मिलने पर प्रतिष्ठानों, दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया जाएगा। अब तक निगम ने साफ-सफाई में कमी को लेकर 50 से अधिक नोटिस जारी किए हैं। निगम ने शाहदरा दक्षिण जोन के पटपड़गंज में स्थित एक दुकान में मोमोज खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आने के बाद यह कदम उठाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...