नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, व.सं.। निगम स्वच्छता सेवाओं को सुदृढ़ करने और जलभराव की स्थिति से निपटने की क्षमता को मजबूत करने में जुटा है। महापौर राजा इकबाल सिंह ने गुरुवार को एमसीडी द्वारा खरीदे गए वाहनों के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। इस बेड़े में 16 जेसीबी, दो फ्लड कंट्रोल इमरजेंसी वाहन और छह मैकेनिकल रोड स्वीपर शामिल हैं। महापौर ने कहा कि एमसीडी ने दो अत्याधुनिक सीएनजी संचालित फ्लड कंट्रोल इमरजेंसी वाहनों की खरीद की है। प्रत्येक वाहन में प्रति मिनट 10 हजार लीटर पानी निकालने की क्षमता वाला पंप लगा है। ये वाहन जलभराव की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर, निगम आयुक्त संजीव खिरवार सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...