देहरादून, अक्टूबर 19 -- Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी केस में पीड़िता के माता-पिता के दिल्ली धरने के 5 दिन बाद ऐक्शन हुआ है। पौड़ी जिले में तैनात एलआईयू इंस्पेक्टर सरदेव सिंह को पद से हटाकर उनकी जगह इंस्पेक्टर ईश्वर दयाल की तैनाती की गई है। इस ऐक्शन को हाल ही में दिल्ली में हुए धरने से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, अंकिता की मां ने आशंका जताई कि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद उनकी बेटी को न्याय नहीं मिल सकेगा। सूत्रों के अनुसार, पौड़ी में तैनात इंस्पेक्टर सरदेव सिंह के तबादला आदेश में बदलाव के कारण का हवाला नहीं दिया गया है, लेकिन इसे हाल ही में अंकिता भंडारी के माता-पिता के दिल्ली में हुए धरने से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: सहारनपुर पहुंची CBI, अभिनेत्री उर्मिला से 4 घंटे ...