नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली देहात विकास मंच की ओर से गांव लाडपुर में सर्कल रेट, मास्टर प्लान 2041, लैंड पूलिंग को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्रीन डेवलपमेंट एरिया पॉलिसी को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में 150 से अधिक प्रतिनिधियों और कोर कमेटी के सदस्य शामिल रहे। इसमें मास्टर प्लान के साथ सर्कल रेट और जमीन अधिग्रहण का मुद्दा सबसे प्रमुखता से उठाया गया। कोर कमेटी की तरफ से भूपेंद्र बजाड ने नए सर्कल रेट लागू होने तक अधिग्रहण पर पूर्ण रोक की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...