दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नारा-जड़ौदा के पास जलभराव से यातायात प्रभावित
मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरनगर। लगातार बारिश के चलते दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम नारा-जड़ौदा के समीप जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया। हाईवे पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय हो गया। तहसीलदार सदर राधेश्याम गोंड राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित विभागों के सहयोग से हाईवे पर जमा पानी की तत्काल निकासी कराई। इसके साथ ही भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए जेसीबी मशीन से पास के नाले की व्यापक सफाई कराकर अवरोध हटवाए गए।तहसीलदार यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आधा बंद, वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर गिरा पहाड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.