बागपत, जून 6 -- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर नांगल गांव के सामने गुरुवार देर रात दो कारों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी राहुल पुत्र विजय कुमार अपने साथी सुमित पुत्र दयाराम के साथ कार से देहरादून जा रहे थे। जब वे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नांगल गांव के सामने पहुंचे, तो उनकी कार सड़क पर डिवाइडर से टकराकर खड़ी एक अन्य कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल और सुमित घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दोघट पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को बड़ौत सीएचसी भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में सात लोग घायल, दो हायर सेंटर रेफर द...