सहारनपुर, फरवरी 27 -- दिल्ली-देहरादून ग्रीन फिल्ड नेशनल हाईवे के एलिवेटेड फ्लाईओवर की प्रोटेक्शन शील्ड पर अज्ञात लोगों ने एक समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। टिप्पणी में लिखा गया कि समुदाय विशेष के लिए नहीं है ये हाईवे। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टिप्पणी पर पेंट कर दिया। बाद में एनएचएआई कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को गणेशपुर से निकल रहे दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के एलिवेटेड फ्लाईओवर पर वाहनों की सेफ्टी और साउंड रोकने के लिए लगाई गई प्रोटेक्शन शील्ड पर काले और सफेद रंग के स्प्रे पेंट से आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.