नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। हाईवे की सर्विस रोड पर पार्किंग और यूनिपोल वाहन चालकों की राह में बाधा बन रहे हैं। एनएचएआई ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए दिल्ली नगर निगम को हाईवे की सीमा से यूनिपोल हटाने और पार्किंग कराने से ठेकेदार को रोकने के लिए कहा है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि हाईवे की सीमा में यूनिपोल नहीं लगाए जा सकते। वाहन पार्किंग कराने का अधिकार भी किसी को नहीं है। बता दें कि हाल में दिल्ली-देहरादून हाईवे को बागपत स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल तक ट्रायल के लिए खोला गया है। पिछले कुछ दिनों में इस पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसकी सर्विस रोड पर भी वाहनों के मूवमेंट म...