दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर हादसा, क्षतिग्रस्त वाहन में मिला चालक का शव
शामली, सितम्बर 26 -- बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची तो एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। वाहन के अंदर चालक का शव पड़ा था। मौके पर कोई अन्य वाहन या व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान विशाल पुत्र अश्विनी (30) निवासी यमुनानगर के रूप में हुई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वाहन में मिले मोबाइल पर कॉल आने के बाद पुलिस ने कॉल रिसीव की। कॉल करने वाले परिजनों ने विशाल की पहचान की। पुलिस के अनुसार विशाल ग्रेटर नोएडा स्थित एक फार्मा कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के मुताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.