बागपत, फरवरी 1 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। कोतवाली क्षेत्र के दुदभा गांव के समीप दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर देर रात एक अज्ञात वाहन ने बारहसिंगा हिरण को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे मृत हिरण को पड़ा देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए हिरण का अंतिम संस्कार कराया। डीएफओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि अंधेरे में अक्सर जानवर सड़क पार करते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से रात के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाने का आव्हान किया। ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.