बागपत, फरवरी 27 -- दाहा। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली के पास कट एवं इंटरचेंज सर्विस रोड की मांग को लेकर दोघट कस्बे में क्षेत्रवासियों की पंचायत हुई। पंचायत में एक मार्च को गांगनौली बिजली घर के पास महापंचायत का करने निर्णय लिया गया। जिसके लिए गांव गांव जनसम्पर्क किया जाएगा। दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर क्षेत्रवासियों की पंचायत हुई। पंचायत में दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पुसार बराल मार्ग पर गांगनौली के पास कट दिए जाने एवं टीकरी से बिजरोल तक सर्विस रोड बनवाया जाने की मांग की गई। वहीं कहा कि किसानों को अधिकारियों ने कई बार समय दिया, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। आर्बिट्रेशन की सुनवाई की मांग भी होनी चाहिए। बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार अधिकारियों से बात हो चुकी है, लेकिन अब क्षेत्रवासी इस मुद्दे को लेकर श...