दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से मिट्टी कटान, सड़क के नीचे बने गहरे गड्ढे
बागपत, जुलाई 6 -- बागपत। बागपत के गांगनौली गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर पिछले दिनों हुई बारिश से एक्सप्रेस-वे किनारे लगाई गई मिट्टी के पुस्तों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। रविवार को स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पांच दिन पहले भी मुजफ्फरनगर के पास दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे बनने का मामला सामने आया था। बार-बार गड्ढे होने से 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए इस एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बागपत से होकर गुजर रहा है। क्षेत्र के गांगनौली गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे बनाई गए मिट्टी के पुस्तों पर गड्ढे बन गए हैं। इसके अलावा एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.