बागपत, जून 19 -- दाहा। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कोरिडोर पर मौजिजाबाद नांगल गांव के पास जयपुर से हरिद्वार जा रही कार एनएचएआई की गाड़ी से टकराई। जिसमें हरिद्वार जा रहे कार सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। महिला समेत दो घायलों को उपचार के लिए बड़ौत भिजवाया। जयपुर राजस्थान निवासी यशवीर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार जा रहे थे। गाड़ी वे खुद चला रहे थे जबकि उसका चचेरा भाई नरेश, राजेश व राजेश की पत्नी शोभा गाड़ी में थे। जब वे मौजिजाबाद नांगल के सामने पहुंचे तो एनएचएआई वाली पिकअप गाड़ी को चला रहे चालक यशवीर निवासी नांगल ने गाड़ी अचानक दांई साइड में कर दिया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से दो स्कूटी सवार चार लोग जख्मी जिससे उनकी गाड़ी उससे टकरा गई। गाड़ी टकराने से कार चालक यशवीर, राजेश को हल्की चोट आई जबकि नरेश व राजेश की पत्नी शोभा को अधिक...