नई दिल्ली, मार्च 7 -- दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 के अलीपुर से ट्रॉनिका सिटी तक विस्तार के लिए सर्वे शुरू हो गया है। यह रोड ट्रॉनिका सिटी में आकर दिल्ली-देहरादून हाईवे से जुड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सर्वे कर रहे सलाहकार से यूईआर-2 विस्तार के अलाइनमेंट के तीन विकल्प मांगे हैं, ताकि सबसे उचित विकल्प पर काम किया जा सके। इसके बनने से अलीपुर से ट्रॉनिका सिटी पर दिल्ली-देहरादून हाईवे तक पहुंचने में 10 मिनट लगेंगे।जमीन का होगा अधिग्रहण एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि यूईआर-2 विस्तार के तहत अलीपुर से ट्रॉनिका सिटी तक करीब 17 किलोमीटर लंबा रोड बनेगा। उन्होंने बताया कि इसे जमीन अधिग्रहण करके बनाया जाएगा। कोई मौजूदा रोड इस तरह का नहीं है, जिसे यूईआर-2 के विस्तार का हिस्सा बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- UER 2 के विस...