दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मलबा आने से बंद; झमाझम बरस रहा मॉनसून, आज रेड अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Uttarakhand Weather 8 July Red Alert: उत्तराखंड में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मंगलवार को देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, मॉनसून में देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पहली बड़ी चुनौती सामने आ गई। सहारनपुर के बिहारीगढ़ स्थित वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के बाद एक तरफ की तीन में से दो लेन बंद करनी पड़ीं। राजधानी देहरादून में मंगलवार को दिनभर बारिश के कई दौर हुए। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से भी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया कि अब अगले कुछ दिन तक प्रदेशभर में बारिश जारी रहेगी। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.