सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर/बिहारीगढ। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक और युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गांव गणेशपुर स्थित टोल के पास खराब ट्रक किनारे तीन दिन से खड़ा है। बताया जाता है कि गांव चांडीखेर निवासी 46 वर्षीय अनवर पुत्र जाहिद देहरादून से बाइक पर लौट रहा था। गांव गणेशपुर के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछ से जा घुसी। मौके पर ही अनवर की मौत हो गई। मौत की खबर लगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.