सहारनपुर, अप्रैल 26 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बने वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर पर गणेशपुर में बना टोल प्लाजा रविवार 26 अप्रैल को सुबह 8 बजे चालू हो गया। कार चालकों से एक तरफ से 150 रुपये जबकि उसी दिन वापसी करने पर 225 रुपये वसूले जाएंगे। फास्टैग न होने पर यूपीआई से भुगतान पर 187 रुपए लगेंगे जबकि कैश की कोई लाइन नहीं है। प्रबंधन के अनुसार, टोल से प्रति घंटे एक से डेढ़ हजार तक वाहन निकल रहे हैं। खास है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। उसके बाद से टोल प्लाजा शुरू होने के कयास लगाए जा रहे थे। अब 26 अप्रैल से इस पर टोल वसूली शुरू कर दी हैं। नई व्यवस्था के तहत फास्टैग से एक ओर का टोल 150 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आने-जाने के लिए 225 रुपये चुकाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.