बागपत, अगस्त 2 -- बड़ौत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर रविवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से दिल्ली नजफगढ़ के दो कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दिल्ली के अस्पताल भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया हैं। हादसा बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 5 बजे के करीब हुआ। दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सात कांवड़िए पैदल हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। ये अपने साथ भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा की झांकीनुमा कांवड़ लिए हुए थे। इसी दौरान पीछे से आई फॉर्च्यूनर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य कांवड़ियों को भी मामूली चोट आई। गंभीर ...