नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लोकार्पण के लिए तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। इस पर रंग रोगन के साथ लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने का काम लगभग हो चुका है। कुछ स्थानों पर एक्सप्रेसवे के फुटपाथों पर कब्जा था, उन्हें भी हटाने का काम किया जा रहा है। ताकि विधिवत लोकार्पण होने पर किसी वाहन चालक या पैदल यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े।अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-नौ से शुरू दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राजधानी की सीमा में लोनी बॉर्डर तक है। करीब 14.75 किलोमीटर के इस हिस्से को बने हुए एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है। लोगों की मांग के चलते बीते वर्ष दिसंबर में इसे ट्रायल के लिए खोल दिया गया था। एक्सप्रेसवे के फुटपाथ पर लक्ष्मी नगर के करीब ललिता पार्क क्षेत्र में लोगों ने नारियल, जूते व कपड़ों की दुकानें लगा रखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.