नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो दौड़ रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधित वाहनों के ई-चालान के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। पुलिस का मानना है कि इस तरह से प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जा सकता है, वरना प्रावधान कागजी रह जाएगा।

एक्सप्रेसवे की स्थिति दिल्ली से देहरादून तक यह एक्सप्रेसवे 213 किलोमीटर है, लेकिन दिल्ली और उत्तर प्रदेश की की सीमा में गीता कॉलोनी से लेकर बागपत के खेकड़ा तक तक करीब 26 किलोमीटर में एनएचएआई ने इसके एलिवेटेड खंड पर दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, बैलगाड़ व साइकिल चलाना प्रतिबंधित कर रखा है। एनएचएआई ने इस प्रावधान को करते वक्त स्पष्ट किया था कि इस पर तेज गति म...