सहारनपुर, जून 26 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। सोनीपत से हरिद्वार दर्शन के लिए निकला परिवार सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। पीछे से आई तेज रफ्तार वैगनआर कार ने फॉर्च्यूनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 78 वर्षीय चरण सिंह, उनकी 71 वर्षीय पत्नी सुदेश, 37 वर्षीय बहू प्रीति पत्नी प्रवीण तेवतिया और नौ वर्षीय पोते शिवांश की मौत हो गई। वहीं प्रवीण तेवतिया, प्रीति सहदेव सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ...