शामली, अप्रैल 21 -- जलालाबाद/थानाभवन। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर ख्यावड़ी कट के पास ट्रक और टैक्सी कार की टक्कर में टैक्सी चालक की मौत हो गयी। रामपुर जनपद निवासी टैक्सी चालक ऋषिकेश में सवारी छोड़कर वापस वापस जा रहा था। टैक्सी चालक को गंभीर हालत में थानाभवन सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रामपुर जनपद के बिलासपुर निवासी 50 वर्षीय स्वर्ण सिंह टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार रात वह यात्रियों को ऋषिकेश छोड़कर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर ख्यावड़ी गांव में कट के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे है तेज रफ्तार ट्रक ने कार सामने से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कौड़ियाला में ट्राले से टकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.