सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के पास मोहंड क्षेत्र में डाट काली मंदिर के नजदीक नाइट्रोजन गैस से भरे टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर में लीकेज हो गया और गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों में दहशत फैल गई। मामले में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि एनएचएआई की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहंड क्षेत्र में डाट काली मंदिर के समीप तेज आवाज के साथ ट्रक की टक्कर के बाद गैस रिसाव देख वाहन चालक दहशत में आ गए। इसके चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। एहतियातन पुलिस और प्रशासन ने मौके पर ट्रैफिक को डायवर्ट और नियंत्रित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.