शामली, जून 11 -- हसनपुर लुहारी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ख्यावड़ी गांव के निकट बुधवार को एक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे पर खड़े एक कंटेनर में जा घुसी, जिससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सहारनपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक कार दिल्ली की ओर से हरिद्वार जा रही थी। ख्यावड़ी गांव के पास दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पु...