सहारनपुर, अप्रैल 11 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के भव्य उद्घाटन को लेकर 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पीएम मोदी लैंडिंग के बाद डाट काली मंदिर में दर्शन करेंगे और वहीं से एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे, जिनके लिए प्रशासन ने अलग और सुरक्षित रूट तैयार किया है।कार्यक्रम को लेकर गणेशपुर स्थित लैंडिंग जोन और आसपास के क्षेत्रों में एसपीजी सहित सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है। पूरा क्षेत्र बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है और लगातार निरीक्षण जारी है। जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसपीजी टीम ने मौके पर पहुंचकर लैंडिंग जोन, डाट काली मंदिर और आसपास के मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.